ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

अभीर फाउंडेशन की ओर से 10 व्यक्तियों को अभीर-सम्मान व 50 बेटियों को पुरस्कार

 अभीर फाउंडेशन का 'कन्या भ्रूण हत्या मानवता पर कलंक' विषयक सेमिनार आयोजित 

मुजफ्फरपुर। अभीर फाउंडेशन के तत्वाधान में आज गन्निपुर स्थित श्री कृष्ण जुब्ली लॉ कॉलेज के सभागार में "कन्या भ्रूण हत्या मानवता पर कलंक" विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए सिविल सर्जन उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि आज बेटियों ने हर क्षेत्र में अपने आप को स्थापित किया है।  कन्या भ्रूण हत्या को मानवता पर कलंक बताते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार मिश्र ने कहा की बेटियां हमेशा से घर की मान रही है । वरिष्ठ चिकित्सक डॉ चंद्रशेखर प्रसाद ने बेटियों को भारतीय संस्कृति का धरोहर बताया। 

अभीर फाउंडेशन की ओर से 10 व्यक्तियों को अभीर-सम्मान व 50 बेटियों को पुरस्कार

लॉ कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार ने कन्या भ्रूण हत्या को घिनौनी मानसिकता बतलाया। इसके अलावा फाउंडेशन के अध्यक्ष रजनीश कुमार झा, संरक्षक मनोज कुमार झा गाफिल, प्राचार्य के एन एन तिवारी ,उप प्राचार्य ब्रजमोहन आजाद ,प्राध्यापिका डॉ सोनी ,शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए ।

अभीर फाउंडेशन की ओर से 10 व्यक्तियों को अभीर-सम्मान व 50 बेटियों को पुरस्कार

इसके बाद फाउंडेशन का वार्षिक सम्मान 'अभीर सम्मान' से 10 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया :-

चिकित्सक         

 समाजसेवी      2

शिक्षाविद              

साहित्यकार     

अभीर फाउंडेशन की ओर से 10 व्यक्तियों को अभीर-सम्मान व 50 बेटियों को पुरस्कार

इसके बाद 94 संस्थानों से चुने गए कुल 50 बेटियों को प्रशस्ति पत्र ,साहित्य एवं मेडल से पुरस्कृत किया गया । जिसमें 2100/- रुपए का सर्वश्रेष्ठ सम्मान छात्रा खुशबू कुमारी को एवं 1100/- रुपए का द्वितीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार छात्रा सुप्रिया कुमारी को दिया गया l सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का सम्मान चिल्ड्रन पैराडाइज पब्लिक स्कूल को दिया गया । कार्यक्रम में फाउंडेशन के सुधीर कुमार, रजनीश कुमार झा ,मनोज कुमार झा गाफिल, सुधांशु राज ,डॉ अभिषेक कुमार ,डॉ कृष्ण कुमार, विपुल कुमार, मनीष कुमार ,आर्यन कुमार ,आयुष कुमार आदि उपस्थित थे। मंच का रोचक संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं शिक्षक डॉ सतीश कुमार साथी ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ